नेपाल में दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में भारतीय गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि रविवार को पूर्वी नेपाल के मोरंग जिले के अपगछी गांव में कुछ लोगों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहे लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
गिरफ्तार लड़का बिहार के अररिया जिले का निवासी है। पुलिस उस पर पड़ोसियों द्वारा लगाए गए आरोप की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि नेपाल में महिलाओं के साथ हिंसा की घटनाएं लगातार होती रहती हैं, जबकि प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल वर्ष 2010 को महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा से मुक्त वर्ष के रूप में देखना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications