ममता के ठंडे रुख से उड़ीसा में नाराजगी

भुवनेश्वर, 22 फरवरी (आईएएनएस)। रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा रेल बजट से पहले उड़ीसा के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इंकार करने के कारण राज्य के नेताओं में नाराजगी है। राज्य की मांगों से अवगत कराने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल रेलमंत्री से मिलना चाहता था।

राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) के प्रवक्ता नगेंद्र प्रधान ने कहा कि हर वर्ष बजट से पहले राज्य की मांगों से अवगत कराने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से की जाने वाली पारंपरिक मुलाकात के लिए रेलमंत्री के पास वक्त न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस वर्ष प्रतिनिधिमंडल एक महीने से मुलाकात के लिए समय मांग रहा था लेकिन मंत्री ने समय नहीं दिया।

रेल पर विधानसभा की समिति ने नई पटरियां बिछाने सहित विभिन्न परियोजनाओं के लिए 1,805 करोड़ रुपये के आवंटन की मांग की थी।

रेलमंत्री के इस रवैये से राज्य में राजनीतिक दोषारोपण का सिलसिला आरंभ हो गया है। विपक्षी दल कांग्रेस के मुख्य सचेतक प्रसाद हरीचंदन ने कहा कि इस विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी जिम्मेदार है। वे रेलमंत्री को कायल करने लायक ज्ञापन बनाने में विफल रहे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस मुद्दे पर बीजद पर निशाना साधा। भाजपा नेता ब्रज किशोर त्रिपाठी ने कहा कि राज्य सरकार को इस संबंध में थोड़ा उत्साह दिखाना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+