परीक्षाओं के मद्देनजर झारखंड में निषेधाज्ञा

झारखण्ड शैक्षणिक परिषद (जेएसी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "माध्यमिक और उच्चत्तर माध्यमिक की परीक्षाएं सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हुईं। इन परीक्षाओं में कुल 6.9 लाख परिक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में बिना अनुमति प्रवेश पर रोक लगा दी है।"

किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है। माध्यमिक परिक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी जबकि उच्चत्तर माध्यमिक परिक्षाएं 17 मार्च को समाप्त होंगी।

जेएसी ने परीक्षा पर नजर रखने के लिए एक निगरानी समिति का गठन किया है। यह समिति राज्य के सभी 345 परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+