ब्रिटेन में सिगरेट और मिठाई के लिए अनिवासी भारतीय की हत्या (लीड-1)
ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार गत शनिवार को चार किशोर हमलावरों ने गुरमेल सिंह पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने कहा कि सिंह हमेशा सहायता करने के लिए तैयार रहते थे। पुलिस प्रवक्ता ने सिंह की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "यह लूट का मामला था लेकिन किशोरों ने कुछ सिगरेट और मिठाई ही ले गए।"
पुलिस के अनुसार सिंह की दुकान में शनिवार रात लगभग 8.30 बजे हमलावर घुसे और उनपर हमला कर दिया। हमलावरों ने सिंह को घायल करने के बाद पैसे, सिगरेट और मिठाइयां चुरा लीं।
गंभीर रूप से घायल सिंह को हडर्सफिल्ड रॉयल अस्पताल में भर्ती करवा गया लेकिन रविवार तड़के 3.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंह की दुकान पर हफ्ता भर पहले भी हमला किया गया था।
सिंह के दुकान के समीप स्थित पब में मौजूद छह लोगों ने लुटेरों को रोकने का प्रयास किया था लेकिन वे भागने में सफल रहे। प्रवक्ता ने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं कि क्या यह गुरुवार शाम सिंह के दुकान में हुई चोरी की घटना से जुड़ा तो नहीं है। उस दिन दो युवकों ने सिंह की दुकान में चोरी का प्रयास किया था और सिंह के साथ उनका विवाद भी हुआ था।"
स्थानीय लोगों ने सिंह की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा लोगों की सहायाता करने के लिए तत्पर रहते थे। सिंह के पड़ोसी इयान डेविडसन ने कहा, "सिंह से बेहतर इंसान कोई नहीं हो सकता है।" सिंह के एक अन्य पड़ोसी सांद्रा वार्ड ने उन्हें भद्र पुरुष कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications