आडवाणी ने की ब्लॉग में गडकरी की सराहना
आडवाणी ने अपने ब्लॉग में लिखा है, "इंदौर में संपन्न हुए पार्टी के तीन दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन जब प्रतिनिधि वहां पहुंचें तो सबके मन में यही संशय था कि लगातार दो लोकसभा चुनावों में हार से हतोत्साहित कार्यकर्ताओं में क्या नए अध्यक्ष विश्वास और आशा का भाव जगा पाएंगे। इन तीन दिनों में मैंने देखा कि गडकरी को लेकर प्रारंभिक संशय तेजी से पिघल रहा है। अधिवेशन खत्म होने के बाद मैंने कार्यकर्ताओं को अति उत्साहित, आशा और विश्वास से परिपूर्ण देखा। वे जब लौट रहे थे तो उनके मन में किसी प्रकार की कोई शंका नहीं थी।"
उन्होंने कहा, "पार्टी को अभी जिस चीज की आवश्यकता थी वह नए अध्यक्ष देने में सफल रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications