भाजपा विधायक के खिलाफ हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई
गांधीनगर, 22 फरवरी (आईएएनएस)। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कानु कलसारिया को प्रमुख कॉरपोरेट कंपनी निरमा के खिलाफ किसानों के आंदोलन की अगुवाई करने को लेकर अपनी ही पार्टी द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। कलसारिया पर रविवार रात को हमला हुआ था।
भाजपा के उच्च पदस्त सूत्रों के मुताबिक राज्य इकाई के नए पार्टी अध्यक्ष आर. सी. फाल्दू का मानना है कि विधायक द्वारा निरमा प्रबंधन के खिलाफ किसानों के आंदोलन की अगुवाई करने से नरेन्द्र मोदी सरकार को शर्मिदगी स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।
इससे पार्टी की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका है और इससे गुजरात की निवेशकों के लिए पंसदीदा राज्य संबंधी छवि भी प्रभावित होगी।
भाजपा सूत्रों के द्वारा विधायक को बता दिया गया है कि अगर उन्होंने इस तरह की गतिविधियों नहीं रोकीं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications