जम्मू एवं कश्मीर में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा (लीड-1)

जम्मू, 22 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामा हुआ। विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने जैसे ही अभिभाषण आरंभ किया मुख्य विपक्षी दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के सदस्य खड़े हो गए। उनका आरोप था कि राज्य में 14 महीने पुरानी उमर अब्दुल्ला सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है।

पीडीपी सदस्यों ने कहा, "निर्दोष मारे जा रहे हैं।" पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अलगाववादियों के हाथों में खेल रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता कर रही है। पार्टी के विधानसभा में 11 सदस्य हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+