गुजरात में शराब बिक्री योजना को अनुमति की अच्छी प्रतिक्रिया
गुजरात के पर्यटन सचिव विपुल मित्रा कहते हैं कि और अधिक पर्यटकों को राज्य की ओर आकर्षित करने के लिए सभी बाधाओं को हटा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों पर भी शराब बिक्री की अनुमति दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राज्य में बाहर से आने वाले आगंतुकों को अहमदाबाद हवाईअड्डे पर ही शराब खरीदने की अनुमति दी गई है। यह देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पिछले सप्ताह शराब की बिक्री और खपत पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था। अधिकारियों ने आगंतुकों को अपने निवास स्थान पर ही शराब पीने की अनुमति दी थी।
मित्रा ने शनिवार को कहा, "इस पहल की उत्साहजनक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम राज्य में पर्यटकों को आने से रोकने वाली सभी रुकावटें हटा लें और उन्हें अच्छी सेवा प्रदान करना ही हमारे संकल्प का विस्तार है।"
नीसा समूह के पर्यटन एवं यात्रा पोर्टल 'कैम्बेटूर्स डॉट कॉम' का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा, "इस तरह के परमिट देने की सुविधाओं का विस्तार राज्य के अन्य हवाईअड्डों पर भी किया जाएगा। हम हवाईअड्डे के अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications