नेपाल में पूर्व नरेश के समर्थकों का बंद का आह्वान

काठमांडू, 22 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोमवार को पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र के समर्थकों की ओर से किए गए बंद के आह्वान के दौरान पुलिस ने 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। प्रदर्शनकारियों में एक पूर्व मंत्री भी शामिल है।

प्रदर्शनकारी देश में राजशाही और हिंदू धर्म को फिर से लागू करने की मांग कर रहे हैं। काठमांडू में पुलिस ने राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी नेपाल (आरपीपी-नेपाल) के नेता और पूर्व सूचना और संचार मंत्री टांका ढाकाल सहित कई नेताओं को गिरफ्तार किया।

प्रजातंत्र पार्टी के नेताओं ने दावा किया कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन के बावजूद उनके 600 से अधिक नेताओं और समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बंद की वजह से काठमांडू में यातयात व्यवस्था चरमरा गई। इसके अलावा सभी शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे।

आरपीपी-नेपाल के प्रमुख और पूर्व गृहमंत्री कमल थापा ने आईएएनएस से कहा कि उनकी पार्टी ने काठमांडू में शांतिपूर्ण तरीके से बंद का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 28 मई को नए संविधान को लागू करने से पहले सरकार को उनकी तीन प्रमुख मांगों को मानना होगा।

थापा ने कहा कि यदि नेपाल राजशाही को खत्म करना चाहता है तो उनकी पार्टी जनमत संग्रह करवाना चाहेगी क्योंकि अभी भी हजारों लोग इसका समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू राज्य या संघीय राष्ट्र के मसले पर भी उनकी पार्टी जनमत संग्रह चाहती है।

थापा ने कहा कि उनकी पार्टी ने देश में हस्ताक्षर अभियान चलाया था, जिसमें 20 लाख लोगों ने जनमत संग्रह का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि नए संविधान में लोगों की मांग को शामिल नहीं किया जाता है तो बड़ी संख्या में लोग इससे अलग मानेंगे और वे इसे मानने से इंकार कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+