मप्र को विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य : राज्यपाल (लीड-1)

सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र का आरंभ करते हुए राज्यपाल ने प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं की चर्चा की और उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सात लक्ष्य रखे हैं, जिनमें बुनियादी ढांचे का विकास, कृषि को लाभपरक रोजगार बनाना, शिक्षा, स्वास्थ्य व निवेश में वृद्घि, महिला सशक्तिकरण, सुशासन और सशक्त कानून व्यवस्था को शामिल किया गया है।

बुनियादी ढांचों को मजबूत करने की चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष 2010-11 के लिए 25 नए पुलों के साथ 3,316 किलोमीटर सड़कों के निर्माण तथा विकास का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवहन में सुधार लाने के लिए नई परिवहन नीति तैयार की गई है ।

प्रदेश को बिजली के मामले में मजबूत बनाने के लिए चल रही कोशिशों की चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वर्ष 2013 तक विद्युत क्षमता में 5,000 मेगावॉट से अधिक की वृद्घि करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए 1,300 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। उन्होंने कहा कि गैर परम्परागत उर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पवन उर्जा परियोजनाओं की स्थापना, बायोगैस संयंत्रों का निर्माण और 249 गांव का विद्युतीकरण किया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर 8.67 प्रतिशत हो गई है। पेयजल संकट से निपटने के लिए चल रही कोशिशों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए तालाबों और अन्य परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण का अभियान चलाया गया।

राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से 38 लाख परिवार लाभान्वित हुए हैं और 1600 करोड़ रुपये मजदूरी के तौर पर दिए गए। उन्होंने कहा कि राज्य मेंस्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए चिकित्सकों के रिक्त पद भरे जा रहे हैं और सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

राज्यपाल ने कहा कि नई औद्योगिक नीति के तहत राज्य में बड़ी संख्या मे निवेश के प्रस्ताव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और पंचायतों और शहरी निकायों मे पहली बार महिलाओं को 50 आरक्षण मिला है।

विधानसभा में 25 फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री राघव जी बजट पेश करेंगे। यह सत्र 26 मार्च तक चलेगा और इस दौरान कुल 16 बैठकें होंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+