सिख युवक की हत्या पर पाकिस्तान से बात करे सरकार : कांग्रेस
तालिबानी आतंकवादियों ने पेशावर के निकट खबर एजेंसी की तिराह घाटी से जसपाल सिंह नाम के एक सिख युवक का अपहरण कर उसका सिर कलम कर दिया था। जसपाल के साथ दो अन्य सिखों का भी अपहरण किया गया था।
कांग्रेस से प्रवक्ता मनीष तिवारी ने सोमवार को संवादाताओं से कहा, "यह गंभीर मुद्दा है और इस पर पाकिस्तान के साथ बात करने की जरूरत है। यह घटना उन वैश्विक ताकतों के लिए भी एक संदेश है जो अच्छे और बुरे तालिबान में फर्क करने की कोशिश कर रही हैं।"
इस मसले पर भारतीय जनता पार्टी ने भी सरकार से कहा है कि वह अपहृत सिख युवकों की मुक्ति सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बनाए।
अभी तक इस घटना की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications