आत्महत्या से पहले जांघ लिखे संदेश ने पति को जेल पहुंचाया

चण्डीगढ़, 22 फरवरी (आईएएनएस)। चण्डीगढ़ से चार दिन पहले जब 35 वर्षीया अरुणा श्रीवास्तव का शव उनके घर में पंखे से लटका मिला, तो आत्महत्या का कारण उनके अवसाद से पीड़ित होने को माना गया था। लेकिन आत्महत्या से पहले अरुणा द्वारा अपनी जांघ पर लिखा संदेश मिलने के बाद उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि अरुणा के पति सुभाष चंदर को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर, उनकी कथित महिला मित्र तथा उसके भाइयों पर अरुणा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक 18 फरवरी को जब अरुणा का 11 वर्षीय बेटा स्कूल से सेक्टर 41 स्थित घर लौटा तो उसने अपनी मां को पंखे से लटका हुआ देखा। लड़के के अपनी मां को बचाने की असफल कोशिश में रस्सी को भी काट दिया था।

उस समय पुलिस को आत्महत्या से पहले लिखा गया कोई संदेश नहीं मिला था। पूछताछ के दौरान उसके पति चंदर ने कहा कि आत्महत्या के दिन वह शहर से बाहर था। उसने पुलिस को बताया कि अरुणा अवसाद में थी।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों ने अरुणा की बाईं जांघ पर आत्महत्या से पहले लिखा गया संदेश देखा।

पुलिस ने कहा कि संदेश में अरुणा ने लिखा था कि उसकी आत्महत्या के लिए उसका पति चंदर, उसकी प्रेमिका बबिता और उसके भाई पप्पू और अनिल जिम्मेदार हैं। बबिता और उसके भाई इलाहबाद में रहते हैं।

मामले के जांच अधिकारी जनक राणा ने कहा, "अरुणा के पिता अश्विनी कुमार की शिकायत पर हमने इन चारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। चंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब हम अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।"

चंदर पंजाब सरकार का कर्मचारी है उसका परिवार दो साल पहले इलाहबाद से यहां आया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+