महाबोधि मंदिर के प्रबंधन मुद्दे पर पटना में होगी रैली
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रस्तावित रैली समर्थन कर रही है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने सोमवार को कहा कि यह रैली गांधी मैदान से प्रारंभ होकर राजभवन तक जाएगी, जहां राज्यपाल देवानंद कुंवर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
पासवान ने बताया कि बोधगया महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति अधिनियम-1949 में संशोधन की मांग काफी पुरानी है। इसके लिए बौद्घ भिक्षुओं ने कई बार आंदोलनात्मक रूख अपनाया लेकिन अब तक इस अधिनियम में संशोधन नहीं हुआ।
उल्लेखनीय है कि महाबोधि मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गया के जिलाधिकारी होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications