पंजाब के बटाला कस्बे में कर्फ्यू में आंशिक छूट

बटाला, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ईसा मसीह के आपत्तिजनक पोस्टर के प्रकाशन पर पंजाब के बटाला कस्बे में शनिवार को भड़की हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू में सोमवार को आशिंक ढील दी गई।

बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस से कहा, "कर्फ्यू में दोपहर तक ढील दी गई जिससे लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी और अन्य आवश्यक काम कर सकें। हम असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। सभी शिक्षण संस्थाएं बंद हैं।"

उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और रविवार से किसी भी ताजा हिंसा का समाचार नहीं हैं। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और संवेदनशील इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है।

एक पोस्टर में ईसा मसीह को आपत्तिजनक तरीके से प्रदर्शित किए जाने के बाद अमृतसर से 40 किलोमीटर दूर बटाला में शनिवार को ईसाइयों ने विरोध प्रदर्शन किया और शहर में दुकानें बंद करवा दीं। इसके बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया।

पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष निर्मल सिंह कहलों ने कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को बटाला का दौरा किया और पीड़ितों को सरकारी मदद का आश्वासन दिया।

कहलों ने कहा कि शनिवार को हिंसा में अपनी संपत्ति गंवाने वाले सभी लोगों को सरकार मुआवजा देगी। उन्होंने सभी लोगों से शांति कायम रखने की अपील की।

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही पोस्टर को छापने वाली जालंधर की एक प्रिंटिंग प्रेस को सील कर दिया।

पोस्टर छापने का आदेश देने वाले प्रीतपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया, वहीं प्रकाशक राजकुमार बावा ने आत्मसमर्पण किया।

बटाला में ईसाइयों की अच्छी खासी आबादी है और वे कई अग्रणी स्कूलों और अन्य संस्थाओं का संचालन करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+