श्रीनगर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़पें
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह माइसुमा इलाके में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों बीच झड़पे हुईं। उन्होंने कहा कि शहर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
प्रदर्शनकारी पिछले कुछ दिनों में हुई पथराव की घटनाओं के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए एक युवक की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
श्रीनगर के पुराने शहर के इलाके में सुबह में दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले थे लेकिन झड़पों की वजह से बाजार प्रभावित हुआ।
श्रीनगर के लाल चौक, रेसीडेंसी रोड और अन्य इलाकों में युवकों को दुकानों को जबरन बंद करवाते देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications