विदेशी शिक्षण संस्थानों के लिए विधेयक : राष्ट्रपति
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने सोमवार को कहा कि विदेशी विश्वविद्यालयों को देश में अपने केंद्र खोलने देने की योजना को आगे बढ़ाया जाएगा और इस सिलसिले में एक विधेयक लाया जाएगा।
संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन का संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "विश्व के नामचीन और गुणवत्तापरक शिक्षण संस्थानों को भारत में अपने केंद्र खोलने की अनुमति देने के सिलसिले में सरकार एक विधेयक लाएगी।"
उल्लेखनीय है कि मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने पिछले दिनों इस संबंध में विचार व्यक्त किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications