नाटो के हवाई हमले में 27 अफगान नागरिकों की मौत
काबुल, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दई कुंदी प्रांत में रविवार को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के हवाई हमले में चार महिलाओं और दो बच्चों सहित 27 नागरिक मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रांतीय गवर्नर के हवाले से खबर दी है कि दई कुंदी प्रांत में रविवार को तीन वाहनों को निशाना बनाकर यह हवाई हमला किया गया था।
सुल्तान अली उरुजगनी ने बताया कि हवाई हमले में 27 लोग मारे गए। मृतकों में चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। इस हमले में 10 लोग घायल हो गए।
गौरतलब है कि नोटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) ने कहा है कि हवाई हमला संदिग्ध आतंकवादियों के एक समूह को निशाना बनाकर किया गया था। लेकिन इसके परिणाम स्वरुप कई लोग मारे गए और घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications