अपनों को पहचानने की क्षमता कम करते देती है शराब

हम दूसरे लोगों की तुलना में अपनी जाति या समुदाय के लोगोंे के चेहरों को ज्यादा अच्छी तरह पहचानते हैं लेकिन शराब का सेवन हमारी इस क्षमता को धुंधला कर सकता है।

न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के शोधकर्ता किरिन हिलियर, रिचर्ड केंप और टॉम डेनसन ने 140 विश्वविद्यालयों के छात्रों पर किए गए शोध के माध्यम से इस बा का पता लगाने में सफलता हासिल की है।

शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि शराब के सेवन के कारण लोग उन चेहरों को भी पहचानने में भूल करने लगते हैं, जिन्हें वे आमतौर पर बड़ी आसानी से पहचान लेते हैं। ऐसे लोग हमारी जाति या समुदाय के होते हैं।

शोध के माध्यम से पता चला कि शराब के सेवन के बाद दूसरों को पहचानने की लोगों की शक्ति कम नहीं होती लेकिन अपनों को पहचानने की उनकी क्षमता पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है।

हिलियर के मुताबिक, "शराब हमारी स्मृति बनाए रखने की क्षमता पर बुरा प्रभाव डालती है। हम इसे व्यवहारिक और सैद्धांतिक रूप से साबित कर चुके हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+