अफगानिस्तान को सहायता जारी रहेगी : राष्ट्रपति
संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने केंद्र सरकार की विदेश नीति की उपलब्धियां रेखांकित की और कहा कि अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के प्रयास के तहत भारत द्वारा की गई सहायता ने महत्वपूर्ण आयाम स्थापित किया है।
उन्होंने कहा, "अफगानिस्तान में हमारे विकासात्मक प्रयास जारी रहेंगे।"
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान को सहायता प्रदान करने वालों में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और कनाडा के बाद भारत पांचवां सबसे बड़ा देश है।
भारत की ओर से अफगानिस्तान को 1.2 करोड़ डॉलर दिए गए हैं। इस मामले में पाकिस्तान शीर्ष 10 देशों में भी शामिल नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications