बांग्ला भाषा में इंटरनेट उपयोग आसान करना चाहता है ढाका
प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 'कंट्री कोड एंड टॉप लेवल डोमेन' में बांग्ला भाषा को शामिल करने के लिए एक औपचारिक आवदेन दिया, जिससे बांग्ला भाषा को विश्व समुदाय में बड़ी पहचान मिल सके।
यह कदम 21 फरवरी को उठाया गया। पाकिस्तान का हिस्सा रहे बांग्लादेश में बांग्ला भाषा को आधिकारिक भाषा बनाने के लिए वर्ष 1952 में इसी दिन आंदोलन शुरू हुआ था।
एक मंत्री और सरकारी अधिकारियों के साथ हसीना ने रविवार को बांग्लादेश की ओर से इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन दिया।
पूरी दुनिया में करीब 30 करोड़ बांग्ला भाषी लोग हैं और उनमें से आधे से अधिक बांग्लादेश में रहते हैं।
इस आवेदन पर कार्रवाई होने में छह से नौ महीने लग सकते हैं। इस कदम से बांग्ला भाषा में इंटरनेट का उपयोग करने वालों को आसानी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications