राष्ट्रमंडल खेलों के सफल आयोजन के लिए सभी प्रयास जारी: पाटील
बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए पाटील ने कहा, "देश इसी साल अक्टूबर में प्रतिष्ठित राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कर रहा है।
इसकी तैयारियां आखिरी दौर में पहुंच चुकी हैं। इसके आयोजन को सफल बनाने के लिए हर प्रयास किया जाएगा।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन तीन से 14 अक्टूबर तक होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications