ब्रिटेन में सैन्य अकादमी के समीप प्रस्तावित मस्जिद का विरोध
ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार 'सेंडहर्स्ट रॉयल मिलेट्री एकेडमी' के समीप एक भव्य मस्जिद बनाने की योजना है लेकिन सुरक्षा विभागों के प्रमुख इसका विरोध कर रहे हैं। इसी अकादमी में राजकुमार विलियम और हैरी को सैन्य प्रशिक्षण दिया गया था।
सैन्य अकादमी के समीप मस्जिद बनाने की योजना को 'सुरी हेथ काउंसिल' ने मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रस्तावित मस्जिद को लेकर विरोध दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित मस्जिद की ऊंचाई के कारण विरोध किया जा रहा है।
प्रस्तावित मस्जिद की डिजाइन में एक बड़ा गुंबद और 100 फुट के दो मीनार शामिल हैं। प्रवक्ता ने कहा कि मस्जिद की ऊंचाई की वजह से अकादमी की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। स्थानीय लोग भी मस्जिद की ऊंचाई को लेकर विरोध दर्ज कर रहे हैं।
प्रस्तावित मस्जिद का विरोध कर रहे एलन क्रिकलैंड ने कहा कि कई लोग मस्जिद की ऊंचाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे अकादमी की अनदेखी होगी।
उधर, बंगाली कल्याण संघ के सदस्य अब्दुल वसी चौधरी ने कहा, "हमने स्थानीय क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए काफी सावधानी से मस्जिद का डिजाइन तैयार किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications