जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने कहा कि सौर मिशन की शुरुआत की गई है जिसके माध्यम से वर्ष 2022 तक देश में 20,000 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन हो सकेगा।
पाटील ने कहा,"सरकार ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीसीसी) की शुरुआत की जा रही है।
जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय सौर मिशन की शुरुआत की कई है जिससे वर्ष 2022 तक 20,000 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा।"
उल्लेखनीय है कि 4,337 करोड़ रुपये की लागत वाला सौर मिशन सरकार की एनएपीसीसी योजना का हिस्सा है जिससे वर्ष 2013 तक 1,000 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications