पूर्वोत्तर के तीव्र विकास को प्रतिबद्ध है सरकार : पाटील
संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "पूर्वोत्तर के राज्यों के तीव्र अधोसंरचनात्मक विकास के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। सड़क विकास संबंधी विशेष योजना के तहत क्षेत्र की 10, 000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य जारी है।"
उन्होंने कहा, "इस परियोजना से पूर्वोत्तर के सभी राज्यों की राजधानियों को और सभी राजधानियों को सभी जिलों से जोड़ा जा सकेगा।"
पूर्वोत्तर के राज्यों में असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैण्ड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिुपर और मिजोरम शामिल हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश के उन सभी गांवों में रोशनी का एक तंत्र स्थापित किए जाने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो सीमाओं से सटे हैं। इसका क्रियान्वयन अंतिम चरण की ओर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications