मप्र विधानसभा का बजट सत्र आरंभ
पुणे में हुए आतंकी हमले और इंदौर सहित भोपाल के भी आतंकवादियों के निशाने पर होने की रपटों के कारण बजट सत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में विशेष सशस्त्र बल के अलावा विशेष कार्रवाई दल के जवानों को भी विधानसभा परिसर में तैनात किया गया है।
विधानसभा में 25 फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री राघव जी बजट पेश करेंगे। यह सत्र 26 मार्च तक चलेगा और इस दौरान कुल 16 बैठकें होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications