जई से बढ़ती है स्मरण शक्ति!
दक्षिण आस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय (यूएसए) के पोषण क्रिया अनुसंधान केंद्र में इस बात का पता लाने की कोशिश की जा रही है कि क्या जई बुढ़ापे के दौरान मानसिक स्वास्थ्य में वाकई सुधार कर सकता है।
यूएसए के प्रोफेसर और शोधकर्ता पीटर होव ने कहा कि शरीर पर जई के फायदे की बात साबित हो चुकी है लेकिन अभी यह पुष्ट नहीं हो सका है कि यह मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार कर सकता है।
उन्होंने कहा, "आने वाले कुछ दशकों में दुनिया में उम्रदराज लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा। बुढ़ापा स्मरण शक्ति को प्रभावित करता है और स्मरण शक्ति का कम होना इस उम्र के लोगों में एक बड़ी मानसिक बीमारी के रूप में सामने आ चुकी है। हम खाद्य पदार्थो के माध्यम से अपनी स्मरण शक्ति को बुढ़ापे तक बनाए रख सकते हैं और इसमें जई की प्रमुख भूमिका हो सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications