पाकिस्तान में सिख युवक की हत्या की निंदा
तालिबानी आतंकवादियों ने पेशावर के निकट खबर एजेंसी की तिराह घाटी से जसपाल सिंह नाम के एक सिख युवक का अपहरण कर उसका सिर कलम कर दिया था।
एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा, "यह एक निंदनीय कृत्य है। सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार को इस मामले को पाकिस्तानी सरकार के समक्ष उठाना चाहिए।"
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "इस मामले में केंद्र सरकार को निष्क्रिय नहीं रहना चाहिए। सिखों की जान की सुरक्षा की जानी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications