तेलुगू हास्य अभिनेता पद्मनाभम का निधन
चेन्नई, 21 फरवरी (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्मों के हास्य अभिनेता पद्मनाभम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने कुछ फिल्मों के निर्माण और निर्देशन भी किया। वह 79 वर्ष के थे।
पद्मनाभम को चेन्नई में अपने घर में शनिवार सुबह दिल का दौड़ा पड़ा। उसी शाम को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पद्मनाभम के नाम से जाना जाने वाले बासवराजा वेंकट पद्मनाभम राव का जन्म 21 अगस्त 1931 में कदपा जिले के सिम्हादरीपुरम गांव में हुआ था। वह रंगमच से फिल्म की दुनिया में आए थे।
पद्मनाभम ने वर्ष 1943 में फिल्म 'कृष्ण प्रेम' से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की। उन्हें 'माया लोकम' से लोकप्रियता मिली।
उन्होंने ने लगभग 400 फिल्मों में काम किया। जिनमें से 'पाताल भैरवी' और 'भद्रा' वर्ष 2005 में प्रदर्शित हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications