राम मंदिर मुद्दा: गडकरी पर बरसे ठाकरे

Bal Thackeray
मुंबई। अध्‍योध्‍या में राम मंदिर निर्माण पर भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी के बयान पर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे जमकर बरसे हैं। ठाकरे ने कहा है कि राम मंदिर के निर्माण में मुसलमानों से सहयोग की अपील करके गडकरी ने उन शहीद कार सेवकों का अपमान किया है, जिन्‍होंने 1992 में अयोध्‍या में अपनी जान न्‍योछावर कर दी।

अपनी पार्टी के मुखपत्र के संपादकीय में बाल ठाकरे ने लिखा है कि भाजपा को अपनी हिन्‍दुत्‍व की विचारधारा को कतई नहीं छोड़ना चाहिए। उन्‍होंने आगे लिखा कि देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि मुसलमानों का इस देश के संसाधनों पर पहला हक है और 80 करोड़ हिंदू इस बात को चुपचाप सह गए।

पढ़ें- गडकरी बोले राम मंदिर में सहयोग करें मुस्लिम

ठाकरे ने कहा कि ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए कि मुसलमानों को सबकुछ मिल जाए और हिन्‍दुओं को राम मंदिर भी न मिले। लेकिन कुछ हद तक नौबत आ ही गई है कि हिन्‍दुओं को मुसलमानों के सामने गिड़गिड़ाना (राम मंदिर की इजाज़त के लिए) पड़ रहा है।

ठाकरे ने अपने मुखपत्र में सवाला उठाया कि अगर मंदिर निर्माण के लिए मुसलमानों से इजाजत लेनी थी, तो मंदिर आंदोलन की ज़रूरत क्या थी? ठाकरे ने कहा कि हिन्‍दुओं को जामा मस्जिद के इमाम के पैरों में पड़कर जमीन का एक टुकड़ा मांग लेना चाहिए था, जहां मंदिर बन सके, लेकिन हिन्‍दुओं को यह मंजूर नहीं था। इसलिए हिन्‍दुओंने अपना खून बहाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+