इसी साल भारत आ सकते हैं ओबामा

अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी रोबर्ट ब्लेक ने कहा कि अधिकारी के मुताबिक भारत इस समय ओबामा प्रशासन के प्रमुख एजेंडे में शामिल है। यही कारण है कि ओबामा ने पिछले साल नवंबर में सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया था।
पढ़ें- लादेन के टेप की पुष्टि नहीं हो पायी
शिकागो में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लेक ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री से वार्ता के दौरान ओबामा ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने की बात कही थी और उसके लिए भारत दौरे की बात रखी थी। ओबामा इसी साल भारत दौरे पर जाएंगे। हालांकि उन्होंने अभी तक दौरे की तिथि की घोषणा नहीं की है। ब्लेक ने कहा कि ओबामा भारत के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ बनाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications