लादेन के टेप की पुष्टि नहीं हो पायी

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह टेप रविवार को प्रसारित किया गया था। इस टेप में लादेन ने धमकी दी थी कि अगर अमेरिका अपनी विदेश नीति नहीं बदलता नहीं किया तो उस पर हमले किए जाएंगे। व्हाइट हाउस की ओर से अब तक इस टेप की पुष्टि नहीं की गई है। राष्ट्रपति बराक ओबामा की सलाहकार वेलेरे जैरेट ने कहा कि इस टेप का अध्ययन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, "अभी हमारे पास इस टेप के बारे में कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं है। यह लादेन की आवाज की तरह लगती है।"
अमेरिका के 'इंटेल सेंटर' ने एक बयान में कहा है कि इस टेप में आवाज लादेन की लगती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications