ओबामा ने फिर भारत का उल्लेख किया
वाशिंगटन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अन्य देशों से मिल रही प्रतिस्पर्धा से निपटने के लिए अमेरिकी लोगों को प्रोत्साहित करने के वास्ते अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक महीने में तीसरी बार भारत और चीन की सफलता का उल्लेख किया।
लास वेगास चैंबर्स ऑफ कॉमर्स में ओबामा ने शुक्रवार को कहा, "मैंने इसे स्टेट ऑफ द यूनियन में कहा। मैंने इसे आज अपने टाउन हाल हेंडरसन में भी दोहराया। अन्य देश दूसरे स्थान पर रहने के लिए नहीं खेल रहे। वे पहले स्थान पर आने के लिए खेल रहे हैं।"
इस वर्ष एक चुनाव में कड़े मुकाबले का सामना कर रहे सीनेट में बहुमत दल के नेता हैरी रीड के समर्थन में उनके एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए ओबामा ने कहा, "मैं जहां तक जानता हूं पर्यटन से नेवेडा का हित सबसे अधिक जुड़ा है और पर्यटन के लिए हम क्या करने जा रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं आपको बताना चाहता हूं कि हैरी पर्यटन को बढ़ावा देने वाले एक विधेयक में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हैं। हर देश अपने पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करते हैं लेकिन अमेरिका ने इस दिशा में पर्याप्त प्रयास नहीं किया।"
अन्य देशों से बढ़ रही प्रतिस्पर्धा के बारे में ओबामा ने कहा कि चीन ने तीव्र गति की 40 रेल लाइनों का निर्माण किया और हमने केवल एक बनाई। यदि भारत और दक्षिण कोरिया अमेरिका की तुलना अधिक वैज्ञानिक और इंजीनियर पैदा करेंगे तो देश उनसे पार नहीं पा सकेगा।
उन्होंने सभी दलों, सरकारी कर्मचारियों और नेताओं तथा व्यापारिक समुदाय से गंभीरता से समान उद्देश्य के लिए काम करने को कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications