संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा-2009 का अंतिम परिणाम घोषित
ये पाठ्यक्रम अप्रैल, 2010 से आरंभ होंगे। 91वें शार्ट सर्विस कमीशन पाठ्यक्रम (पुरुषों के लिए) में दाखिले की सूची में उन उम्मीदवारों के भी नाम शामिल हैं जिन्हें इसी परीक्षा के आधार पर भारतीय थलसेना अकादमी-देहरादून नौसेना अकादमी, एझीमाला, केरल, और वायुसेना अकादमी, हैदराबाद (उडान-पूर्व) प्रशिक्षण पाठक्रम में दाखिले के लिए अनुसंशित किया गया था।
सरकार ने 91वें शार्ट सर्विस कमीशन पाठ्यक्रम (पुरुषों के लिए) के लिए 175 तथा 5वें शर्ट सर्विस कमीशन महिला पाठ्यक्रम (गैर-तकनीकी) के लिए 10 रिक्तियों की सूचना दी है। योग्यता सूची बनाते समय चिकित्सा परीक्षा परिणाम को शामिल नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications