बायोमास आधारित ऊर्जा परियोजनाओं से रोजगार सृजन होगा : अब्दुल्ला
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि इन ऊर्जा परियोजनाओं से न सिर्फ बिजली की कमी से राहत मिलेगी बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगारों के अवसरों का भी सृजन होगा। दोनों संयंत्रों से करीब 1200 लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है।
डा. अब्दुल्ला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन परियोजनओं के बड़े स्तर पर स्थापित होने से इन क्षेत्रों में विद्युत ग्रिड बनाने में मदद मिल सकेगी। पंजाब सरकार और राज्य ऊर्जा विकास एजेंसी को शुभकामनाएं देते हुए डा. अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य में हरित ऊर्जा संयंत्रों की योजना बनाने और उन्हें स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
डा. अब्दुल्ला ने कहा कि ग्रामों में ऐसे संयंत्रों के होने से ग्रामीण भारत की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार सुनिचित किया जा सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications