पंजाब लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

जिला पुलिस प्रमुख आरएस खत्रा ने बताया, "गुप्त सूचना के आधार पर हम 12 फरवरी को उन्हें पकड़ना चाहते थे। उस समय तीन आरोपी एक गलत पंजीकरण नंबर वाली कार में यात्रा कर रहे थे। जब हमने उन्हें रुकने के लिए संकेत दिया तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया और भागने में कामयाब रहे।"
कई बड़े मामले सुलझने की उम्मीद
उन्होंने कहा, "हालांकि बाद में हम उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब रहे। पूछताछ के दौरान उन्होंने 10 अन्य आरोपियों के नाम और पते बताए और विभिन्न स्थानों पर छापे डालने के बाद हमने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। अब हमें पिछले छह महीने के दौरान राज्य में हुए लूटपाट के कई बड़े मामलों के सुलझने की उम्मीद है।"
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह के लोग पिछले साल के हत्या के कुछ अनसुलझे मामलों में भी लिप्त थे। सभी 13 आरोपियों को एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications