केन्द्रीय रोजगार गारंटी परिषद की बैठक सोमवार को
केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री डा. सी़ पी़ जोशी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें महात्मा गांधी नरेगा के अधीन हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के 2009 में दोबार सत्ता में आने के बाद नवगठित केन्द्रीय रोजागर गारंटी परिषद की यह तीसरी बैठक होगी।
परिषद की नौवीं और 10वीं बैठक 19 अगस्त और 7 अक्टूबर 2009 को आयोजित की गई थी। इनमें राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अधीन प्राासनिक और तकनीकी क्षमता निर्माण से संबंधित मामलों पर विस्तार से विचार किया गया था।
केन्द्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री की अध्यक्षता वाली इस परिष्द के सदस्यों में संदीप दीक्षित, नाना के नाम से प्रसिद्घ रमेश पांडुरंग गवांडे, मधसूदन मिस्त्री, नारायणसिंह अम्बाले, भक्तचरणदास, जीन ड्रेजे, एम़ आई़ शानवास, प्रो. अविनी कुमार,संजय दीक्षित, कुमारी अरूणा राय, रंगु राव और क़े एस गोपाल शामिल हैं।
महात्मा गांधी नरेगा के अधीन राष्ट्रीय स्तर पर केन्द्रीय रोजगार गारंटी परिषद है और इसमें केन्द्र सरकार, राज्य सरकारें, पंचायती राज संस्थाओं, श्रमिक संगठनों और असुविधागत समूहों के प्रतिनिधियों के अलावा महिलाओं के प्रतिनिधि तथा अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वगोर्ं और अल्प संख्यकों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications