बांग्लादेश में 1,320 मेगावॉट का बिजली संयंत्र बनाएगा भारत
ढाका से 180 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित खुलना जिले में 660 मेगावॉट क्षमता की दो कोयला आधारित ताप विद्युत इकाइयों का निर्माण होगा।
दोनों देश सीमा के आरपार बिजली ग्रिड की स्थापना के लिए भी सहमत हुए हैं और इसके निर्माण के लिए इसी महीने निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। इसके निर्माण कार्य का आदेश जून में जारी किया जाएगा।
पिछले महीने प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा के दौरान ऊर्जा क्षेत्र पर गठित भारत-बांग्लादेश संयुक्त संचालन समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
एनटीपीसी संयंत्र के निर्माण से पहले जुलाई में एक अध्ययन रिपोर्ट बांग्लादेश सरकार को सौंपेगा। समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार कार्य का आदेश जारी होने के 36 से 48 महीनों के भीतर परियोजना का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications