दिल्ली में अब भी सर्दी का एहसास
नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार सुबह धूप खिली रही, लेकिन ठंडी हवाएं चलने और तापमान के औसत से कम होने के कारण दिल्ली में सर्दी जारी है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शनिवार तड़के न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से कुछ कम है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से तापमान औसत से नीचे है और उत्तर दक्षिण से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते राजधानी में सर्दी है।"
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से कुछ कम था। अधिकतम तापमान 24 डिग्री था।
शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications