कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़
श्रीनगर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर के एक मकान में छुपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार तड़के से मुठभेड़ जारी है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोपोर के वारपोरा में एक मकान में आतंकवादियों के छुपे होने का सुराग मिला था। इसी के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने उस मकान की घेराबंदी कर दी।
सुरक्षाबलों के घेराबंदी करते ही मुठभेड़ शुरू हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications