वुड्स को माफी मांगता देख सुबकने लगी पूर्व 'प्रेमिका'
लंदन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। कई महिलाओं के साथ विवाहेत्तर संबंधों की वजह से विवादों में आए गोल्फ स्टार जब शुक्रवार को अपनी हरकतों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांग रहे थे तो इसे देख उनकी एक पूर्व महिला मित्र सुबकने लगी।
अमेरिकी प्रांत फ्लोरिडा में शुक्रवार को वुड्स विवाद के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा, "मैं अपने स्वार्थी व्यवहार के लिए माफी चाहता हूं। कई महिलाओं से मेरे संबंध थे और मैं अविश्वसनीय हो गया था। मैंने जो कुछ भी किया उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। "
वुड्स की आंखे नम थीं और वह अपने किए पर अफसोस जाहिर कर रहे थे। उनके इस बयान का अमेरिका और कई देशों में लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान उनकी मित्र रही जोसलिन जेम्स रो पड़ीं। ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार वुड्स ने अपने संबोधन में जोसलिन का भी नाम लिया।
जोसलिन का वास्तविक नाम वेरोनिका सिविक-डेनियल्स है और वह एक श्रेणी फिल्मों की स्टार रह चुकी हैं। उन्होंने पहले वुड्स से माफी की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications