व्लादिवोस्तोक के बालगृह में आग, सभी बच्चे सुरक्षित
व्लादिवोस्टोक, 20 फरवरी (आईएएनएस)। रूस के पूर्वी शहर व्लादिवोस्तोक में शनिवार को एक बालगृह में आग लग गई। बालगृह में मौजूद सभी 96 बच्चों सहित करीब 100 लोगों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक इस आग पर 12 मिनट बाद काबू पाया जा सका। इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। हादसे की जांच शुरू हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications