पुणे विस्फोट में मरने वालों की संख्या 12 हुई (लीड-1)
सुडानी छात्र अमजद अल्गो जे का बुधरानी अस्पताल में शुक्रवार देर रात दो बजे निधन हो गया। वह वाडिया कॉलेज का दूसरे वर्ष का छात्र था। वह कॉलेज की वॉलीबाल टीम में भी था।
गत 13 फरवरी को हुए इस विस्फोट में मरने वाला वह चौथा विदेशी है। इससे पहले एक नेपाली, एक ईरानी और एक इटालियन नागरिक की मौत हुई थी। इस विस्फोट में 57 लोग घायल हुए थे जिनमें से 35 अभी तक अस्पतालों में हैं।
पाकिस्तान के एक आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा अल अलामी ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। विस्फोट मामले में अबतक पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications