सेनेगल में सैन्य अड्डा बंद करेगा फ्रांस
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार फ्रांस के रक्षा मंत्री हेर्व मोरिन ने अफ्रीकी देश के संक्षिप्त दौरे में शुक्रवार को इस संबंध में सेनेगल के अधिकारियों से चर्चा की।
फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार सेनेगल में इस समय करीब 1,200 फ्रांसीसी सैनिक तैनात हैं।
फ्रांस के वर्ष 2008 में प्रकाशित रक्षा श्वेत पत्र के अनुसार अफ्रीका महाद्वीप में अटलांटिक की तरफ एक सैन्य अड्डे और हिंद महासागर की ओर एक सैन्य अड्डे को सुरक्षित रखने की योजना है।
सेनेगल, कैमरून, सेंट्रल अफ्रीका रिपब्लिक, गैबून और चाड सहित आठ अफ्रीकी देशों में फ्रांस की सैनिक उपस्थिति है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications