छात्र प्रदर्शन की वजह से हैदराबाद की किलाबंदी
छात्र तेलंगाना मसले पर विधानसभा को घेरना चाहते हैं। सुरक्षाकर्मियों ने ऐहतियात बरतते हुए विधानसभा की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर आवाजाही बंद कर दी है। शहर में कम से कम पांच फ्लाइओवरों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ रेलगाड़ियों को भी रद्द किया गया है।
शहर की किलेबंदी की वजह से आम जनजीवन सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। हैदराबाद और साइबराबाद इलाके में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इन इलाकों में 20,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) की प्रस्तावित रैली को पुलिस ने गैरकानूनी करार दिया है। विधानसभा की ओर जाने वाली सड़कों से केवल पुलिस वाहनों, विधायकों और मीडियाकर्मियों के वाहनों को गुजरने की अनुमति दी गई है।
शनिवार को मुख्यमंत्री के.रोसैय्या बजट पेश करने वाले हैं। विधानसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से शुरू हुई है। हैदराबाद के पुलिस अयुक्त ए.के.खान ने कहा है कि कानून और व्यवस्था को तोड़ने वालों के खिसाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications