अफगानिस्तान में सैन्य अभियान के मुद्दे पर नीदरलैंड सरकार गिरी

एमस्टरडम, 20 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में नीदरलैंड के सैनिकों की संख्या में वृद्धि के उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के आग्रह के मुद्दे पर देश की गठबंधन सरकार शनिवार सुबह गिर गई।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक बयान में मंत्रिमंडल के पतन की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री जान पीटर बाल्केनेडे ने कहा कि वह महारानी बीएट्राइस से मिलकर वह अपनी सरकार के लेबर पार्टी के सदस्यों का इस्तीफा सौपेंगे।

तीन पार्टियों के गठबंधन को बचाने के लिए 16 घंटे चली बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के मुखिया के रूप में वह यह निर्धारित करने को बाध्य हुए कि मंत्रिमंडल को जारी रखना उचित नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के उरुजगान प्रांत में नीदरलैंड की सेनाओं के बने रहने के नाटो के आग्रह पर लेबर पार्टी के विरोध ने गठबंधन सरकार को बंधक बना रखा है और एशिया में देश के अभियान के विस्तार पर एक संतुलित चर्चा का रास्ता रोक दिया है।

बाल्केनेडे गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स के नेता हैं और उनकी पार्टी अफगानिस्तान में सैन्य विस्तार की समर्थक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+