छत्तीसगढ़ में 11 नक्सली गिरफ्तार
रायपुर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गकोंडल इलाके से पुलिस ने शनिवार को 11 नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विस्फोटक और हथियार जब्त किए हैं।
पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि नक्सलियों को दुर्गकोंडल इलाके के घने जंगलों से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वे बैठक कर रहे थे। पुलिस ने बैठक स्थल के पास से विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं।
बस्तर क्षेत्र के कांकेर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिले 40 हजार वर्गकिलोमीटर क्षेत्र में फैले खनिज समृद्ध इलाके हैं। 1980 दशक से नक्सली हिंसा की शुरुआत के समय से यह क्षेत्र नक्सलियों का मुख्य केंद्र समझा जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications