ओबामा इस वर्ष कर सकते हैं भारत का दौरा
सहायक विदेश मंत्री रॉर्बर्ट ओ.ब्लैक ने शुक्रवार को कहा, "ओबामा द्वारा अप्रैल महीने में वाशिंगटन में बुलाई गई 43 राष्ट्रों की परमाणु सुरक्षा शिखर बैठक दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को रेखांकित करने का एक अनोखा अवसर प्रदान करती है। उस शिखर बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भी हिस्सा लेने की संभावना है।"
'भारत के साथ अमेरिकी रिश्तों में हमारे समक्ष उपस्थित अवसरों को पहचानने' के वैश्विक मामलों पर आयोजित शिकागो परिषद को संबोधित करते हुए ब्लैक ने कहा कि भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते के बचे हुए चरणों को अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।
ब्लैक ने कहा, "राष्ट्रपति ओबामा ने भारत के पारस्परिक दौरे का वादा कर अमेरिका के लिए भारत के महत्व को और रेखांकित कर दिया है। ज्यादा संभव है कि ओबामा इस वर्ष भारत का दौरा कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications