ग्रामीण युवाओं में शादी से पहले यौन संबंध आम!

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद द्वारा शनिवार को जारी किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, देश में शादी से पहले यौन संबंध बनाने का कुल आंकड़ा पुरुषों में 15 फीसदी और महिलाओं में चार फीसदी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत हुए इस अध्ययन में बताया गया कि शहरों के 10 फीसदी पुरुषों की तुलना में ग्रामीण इलाकों के 17 फीसदी पुरुष और दो फीसदी शहरी महिलाओं की तुलना में चार फीसदी ग्रामीण महिलाएं शादी से पहले यौन संबंध बना लेती हैं।

अध्ययन में यह भी पता चला कि गांव और शहर दोनों जगह असुरक्षित यौन संबंध बनाने वाले युवाओं की संख्या काफी ज्यादा है, इसलिए देश में यौन शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी है।

यह अध्ययन आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु में वर्ष 2006 से 2008 के बीच किया गया। इसमें 15 से 29 साल के 58 हजार युवाओं को शामिल किया गया।

आजाद ने कहा, "राज्यों से प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि आठ फीसदी किशोर 19 साल से कम उम्र में ही यौन संबंध बना लेते हैं। बदलते समाज को देखते हुए लड़कों और लड़कियों दोनों को इससे संबंधित सलाह देने की जरूरत है।"

अध्ययन में यह भी कहा गया है कि शादी से पूर्व यौन संबंधों के दौरान कंडोम का इस्तेमाल लोग न के बराबर करते हैं। इसके अलावा ज्यादातर मामलों में कई सहयोगियों से संबंध बनाने की प्रवृत्ति भी सामने आई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+