पंजाब आम माफी योजना तैयार करे : चिदंबरम
अटारी (पंजाब), 20 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि यदि पंजाब सरकार, जम्मू एवं कश्मीर की तर्ज पर कोई माफी योजना तैयार करती है तो केंद्र सरकार उन सिख युवकों को आम माफी देने पर विचार कर सकती है, जिन्होंने पहले आतंक का रास्ता पकड़ लिया था।
पाकिस्तान के साथ लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर यहां जांच चौकी की आधारशिला रखने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में चिदंबरम ने कहा कि यदि पंजाब सरकार कोई योजना तैयार करती है तो केंद्र सरकार सिख युवकों की माफी योजना पर विचार कर सकती है।
गृह मंत्रालय ने हाल में जम्मू एवं कश्मीर के उन युवकों के लिए एक आम माफी योजना की घोषणा की थी, जिन्होंने आतंक का रास्ता अख्तियार कर लिया था, लेकिन अब वे आतंक का परित्याग कर मुख्य धारा में वापस लौटना चाहते हैं।
चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसे सिख युवकों को मुख्यधारा में शामिल करने में खुशी होगी, जो आतंक का रास्ता और खालिस्तान की अपनी मांग को छोड़ना चाहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications