केरल में 55,000 लोग एचआईवी से संक्रमित
स्वास्थ्य सचिव मनोज जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि वर्ष 2009 अक्टूबर तक केएसएसीएस के द्वारा चलाए जा रहे एंटी रेट्रोवाइरल थेरेपी (एआरटी) केंद्र पर एचआईवी से संक्रमति 11,024 लोगों ने पंजीकरण कराया।
जोशी ने कहा, "एआरटी केंद्र पर 4,016 प्रभावित लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में 950 लोगों की इस बीमारी की वजह से मौत हो चुकी है।"
उन्होंने 23 फरवरी को रेड रिबन एक्सप्रेस के आने की घोषणा की जो 12 मार्च तक विभिन्न जिलों का भ्रमण करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications